Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान दौरे पर अनुभवी मुश्फिकुर और तस्किन की बंगलादेश की टेस्ट टीम में वापसी

ढाका: पाकिस्तान दौरे के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और तेज गेंदबाज तस्किन अहमद को बंगलादेश की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह दी है।

तस्किन इस सीरीज में भी केवल 30 अगस्त को कराची में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपबलब्ध होंगे। हालांकि इससे पहले वह 20 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में बंगलादेश ए टीम का हिस्सा होंगे। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश ए की टीम भी पाकिस्तान दौरे पर है। इस टेस्ट टीम के छह सदस्य बांग्लादेश ए दल का भी हिस्सा हैं और शनिवार को पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले चार-दिवसीय मैच में मुश्फिकुर और मोमिनुल हक भी खेलेंगे।

Exit mobile version