Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिग्गज टेबल टैनिस खिलाड़ी Sharath Kamal ने लिया संन्यास का फैसला

March 6, 2025

दिग्गज टेबल टैनिस खिलाड़ी Sharath Kamal ने लिया संन्यास का फैसला

चेन्नई: भारत के महान टेबल टैनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटैंडर टूर्नामैंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामैंट होगा। विश्व टेबल टैनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटैंडर टूर्नामैंट 25 से 30 मार्च तक खेला जाएगा। 42 वर्ष के शरत कमल ने कहा,‘मैंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामैंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा। यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामैंट होगा।’ शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 7 स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में 2 कांस्य अपने नाम किए।

उन्होंने पिछले साल पैरिस में 5वां और आखिरी ओलंपिक खेला था जिसमें वह उद्घाटन समारोह में भारत के संयुक्त ध्वजवाहक थे। अपने 2 दशक लंबे करियर का अंत करने वाले इस दिग्गज ने कहा,‘मैंने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं। ओलंपिक पदक मैं नहीं जीत सका।’ उन्होंने कहा,‘उम्मीद है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा।’ शरत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबा संदेश पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने करियर के लिए आभार व्यक्त किया और नए चरण में खुद को फिर से तलाशने का वादा किया।

ये भी पढ़ें: समूह लग्नोत्सव जैसे आयोजन लाते हैं समाज में सकारात्मक बदलावः Hardeep Singh Gill

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें