Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट, फाफ एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे: क्रिस गेल

April 3, 2023

विराट, फाफ एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे: क्रिस गेल

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शानदार शुरूआत की।विराट कोहली ने 49 गेंदे खेलीं, जिसमें छह छक्कों और पांच चौके की मदद से 82 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदों में छह छक्कों और पांच चौके की मदद से 73 रन बनाए। शुरूआती विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 148 रन का स्कोर खड़ा किया। साथ ही आरसीबी ने केवल 16.2 ओवरों में जीत दर्ज की।

वहीं, दूसरी ओर मुंबई के तिलक वर्मा की 46 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 84 रन की सनसनीखेज पारी बेकार गई। हालांकि, उन्होंने मध्य क्रम में आकर टीम को नई दिशा दी और स्कोर बनाने में मजबूती प्रदान की, लेकिन टीम स्कोर का बचाव नहीं कर पाई।जीओ सीनेमा के विशेषज्ञ सुरेश रैना ने आरसीबी के रनों का पीछा करने की प्रशंसा की। रैना ने कहा, जिस तरह से आरसीबी ने 16 ओवरों में लक्ष्य का पीछा किया, इससे बाद में टूर्नामेंट में उनकी रन रेट में मदद मिलेगी। मुंबई की गेंदबाजी कमजोर दिख रही थी। ऐसा नहीं लग रहा था कि विकेट गिरेगा।

पूर्व आरसीबी आइकन और जीओ सीनेमा विशेषज्ञ क्रिस गेल भी डु प्लेसिस और कोहली से प्रभावित थे। गेल ने कहा, हम जानते हैं कि फाफ क्लास हैं। वह एक बेहतरीन कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऐसा पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी किया है, इसलिए यह फाफ के लिए कोई नई बात नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें