Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli: टीवी स्क्रीन के जरिए विराट को पता चला आईपीएल में 7000 रन हुए पूरे , अनुष्का को याद कर हुए भावुक

May 7, 2023

Virat Kohli: टीवी स्क्रीन के जरिए विराट को पता चला आईपीएल में 7000 रन हुए पूरे , अनुष्का को याद कर हुए भावुक

आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने अपने कोच और पत्नी अनुष्का को सफलता का श्रेय दिया। कोहली ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 55 रन की शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 55 रन की शानदार पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 50वां अर्धशतक भी था। विराट की शानदार पारी के चलते आरसीबी ने इस मैच में 181 रन का स्कोर बनाया। मैच खत्म होने के बाद कोहली ने अपनी सफलता के लिए कोच और पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी यह मैच देखने पहुंचे थे। कोहली ने उनके सामने अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल में 7000 रन पूरे किए। इस मैच से पहले वह अपने कोच से मिले और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में अपने 50 अर्धशतक और 7000 रन पूरे किए। महिपाल लोमरोर की बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा “160 एक अच्छा स्कोर था, लेकिन लोमरोर ने आकर खेल को बदल दिया, उसने खेल (गति) को हमारी ओर स्थानांतरित कर दिया। उसके आने के बाद मैं अंत तक खेलना चाह रहा था और मेरी कोशिश थी कि आखिरी तीन ओवरों में बड़े शॉट खेलूं, लेकिन मुझे लगता है कि दिनेश और अनुज ने अच्छा काम किया। इस तरह खेलने वाले युवा खिलाड़ियों ने मुझे, फाफ और मैक्सी को काफी आत्मविश्वास दिया है। यह टीम के लिए अच्छा संकेत है, आज उनकी यह शानदार पारी थी।”

बेकार गई कोहली की पारी

इस मैच में विराट अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 55 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने 54 और फाफ डुप्लेसिस ने 45 रन बनाकर आरसीबी को 181 रन तक पहुंचाया था, लेकिन उनकी टीम यह मैच जीत नहीं सकी। दिल्ली के फिलिप सॉल्ट ने 87 और राइली रूसो ने नाबाद 35 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दिल्ली ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें