Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडियन फैंस को भला-बुरा कहने वाले Harry Brook को Virender Sehwag ने दिया करारा जवाब

May 9, 2023

इंडियन फैंस को भला-बुरा कहने वाले Harry Brook को Virender Sehwag ने दिया करारा जवाब

आईपीएल 2023 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की चांदी हुई थी. इन्हीं में से एक थे इंग्लैंड के हैरी ब्रूक जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी भरकम रकम देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वह 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे। हालांकि अब तक खेले गए मुकाबलों में उनके एक शतक को हटा दिया जाए तो वह बल्ले से बुरी तरह फेल रहे हैं. ऐसे में ब्रूक को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा रहा है।

ब्रूक ने इस सीजन 9 मुकाबलों में 163 रन बनाए हैं. दो बार तो वह खाता भी नहीं खोल सके। राजस्थान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया गया. हालांकि कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक ने भारतीय फैंस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप सोशल मीडिया पर हैं और लोग आपको बकवास कहकर बुलाते हैं. आपको अपने ऊपर शक होने लगता है. कुछ दिनों पहले तक भारतीय फैंस मुझे काफी भला-बुरा कह रहे थे. मुझे खुशी है कि अब मैंने उनका मुंह बंद कर दिया है. इस पर अब वीरेंद्र सहवाग ने उनकी क्लास लगाई है। उन्होंने ब्रूक को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स पढ़ने ही नहीं चाहिए. सहवाग के मुताबिक ब्रूक का काम परफॉर्म करना है ना कि ये देखना कि उन्हें कौन, क्या कह रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें