Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसीम की धमाकेदार पारी ने भारतीय सुल्तान को आसान जीत दिलाई

February 22, 2023

वसीम की धमाकेदार पारी ने भारतीय सुल्तान को आसान जीत दिलाई

कश्मीर के वसीम इकबाल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई में शहीद वीर नारायण सिंह टी20 कप में भारत में विकलांग क्रिकेट के घरेलू सर्किट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम इंडियन सुल्तांस को इंडियन रॉयल्स पर 68 रन से जीत दिलाई।वसीम ने 30 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली।उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक के अपने पहले के रिकॉर्ड में सुधार किया।

भारत के शीर्ष दिव्यांग क्रिकेटरों को छत्तीसगढ़ में होने वाले टी20 कप के लिए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) द्वारा गठित चार टीमों में बांटा गया है।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सुल्तांस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।जवाब में इंडियन रॉयल्स 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें