Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानचैस्टर में मौसम और पिच ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें: Sanjay Manjrekar

July 25, 2025

मानचैस्टर में मौसम और पिच ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें: Sanjay Manjrekar

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टैस्ट के दूसरे दिन पिच की गतिशीलता के बारे में बताया कि भारत को मौसम के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इंगलैंड की पारी के दौरान पिच नरम हो गई और आसमान साफ होने से परिस्थितियां बदल गईं, जिसने खेल को प्रभावित किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने मौसम और पिच की स्थिति के बारे में कहा कि भारत की बल्लेबाजी के दौरान नमी ने चुनौती पेश की, जिससे माहौल ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म जैसा लग रहा था। हालांकि, बाद में पिच नरम हो गई और आसमान साफ हो गया।

मांजरेकर ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि पिच की स्थिति बदलने से टैस्ट मैच का रुख अचानक पलट गया था। इंगलैंड के लिए बड़ा स्कोर बनाने का मौका था, क्योंकि बुमराह जैसे गेंदबाज को भी विकेट लेना मुश्किल हो रहा था। भारत के लिए उन 2 विकेटों का मिलना राहत की बात थी। संजय मांजरेकर ने डेब्यू टैस्ट में अच्छी गेंदबाजी के लिए कंबोज की तारीफ की। मांजरेकर ने उनके सरल एक्शन की सराहना की, लेकिन बताया कि 130 किमी/घंटा से कम की रफ्तार के साथ बैक-ऑफ-लेंथ या गुड-लेंथ गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दूसरे दिन पिच में बदलाव के कारण कंबोज को ज्यादा मदद नहीं मिली।

ये भी पढ़ें :- ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत… मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मिलेगा मुआवजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें