Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजीब गेंदबाजी एक्शन, कौशल बुमराह को पूरा पैकेज बनाता है : Steve Smith

November 29, 2024

अजीब गेंदबाजी एक्शन, कौशल बुमराह को पूरा पैकेज बनाता है : Steve Smith
Steve Smith: आस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विचित्र गेंदबाजी एक्शन और असाधारण कौशल उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते हुए बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लिये और ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए। स्मिथ ने कहा ,‘‘ उसके रनअप की शुरूआत से ही उसका गेंदबाजी एक्शन अजीब है । वह अलग ही तरह से दौड़ता है और उसके एक्शन का आखिरी मूवमेंट भी विचित्र है। मैने उसका सामना काफी बार किया है और हर बार उसके खिलाफ क्रीज पर जमने में समय लगता है। पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ को बुमराह ने ही आउट किया था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि बुमराह जब गेंद को छोड़ते हैं तो दूसरे गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज से कम से कम एक फुट करीब होते हैं जिससे गेंद की लैंग्थ को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। स्मिथ ने कहा ,‘‘ वह आपके करीब आकर गेंद छोड़ता है जिससे आपको समय ही नहीं मिल पाता। इसके अलावा वह गेंद को दोनो ओर से स्विंग करा सकता है । रिवर्स स्विंग , धीमी गेंद, अच्छे बाउंसर , उसके पास सब कुछ है । वह एक गेंदबाज के तौर पर पूरा पैकेज है।
आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन मार्टिन ने कहा,‘‘वह र्टिमनेटर है । उसे अपनी ताकत पता है और वह बल्लेबाज की कमजोरियां ढूंढ लेता है । उसका रनअप लंबा नहीं है लेकिन वह काफी चतुराई से गेंदबाजी करता है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें