Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में क्या है स्टीव स्मिथ का भविष्य? अपने करियर पर की खुलकर बात

August 17, 2024

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में क्या है स्टीव स्मिथ का भविष्य? अपने करियर पर की खुलकर बात

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर जारी है। चाहे फॉर्मेट कोई भी हो इस दिग्गज टीम में कई फेरबदल देखने को मिले। इस बीच क्रिकेट फैंस के मन में स्टीव स्मिथ को लेकर कई सवाल हैं, जो उनके भविष्य और बैटिंग ऑर्डर से जुड़े हैं। अब स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की टी-20 में अपने भविष्य पर खुलकर बात की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्वीकार किया है कि उन्हें नहीं पता कि उनके टी 20 करियर का क्या होगा, हालांकि उन्होंने टीम में वापसी के लिए सुधार जारी रखने की कसम खाई है। बता दें, उन्हें इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

डेविड वॉर्नर के संन्यास के बावजूद, स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की टीम में नहीं चुना गया क्योंकि चयनकर्ताओं ने उनसे पहले युवा कूपर कोनोली और जेक फ्रेजर-मैकगर्क को चुना। स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, अंतरराष्ट्रीय टी20 के संदर्भ में मुझे नहीं पता कि वहां क्या चल रहा है। जाहिर है कि उनके पास कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें वे लाना चाहते है और यह ठीक है।

मैं समझ गया कि वो विश्व कप के लिए किस तरह से तैयार होना चाहते हैं, जिसमें सभी मजबूत खिलाड़ी हैं। मैं इसको लेकर इतना परेशान नहीं हूं। मैं बस अपना काम जारी रखूंगा, सुधार करने और बेहतर होने की कोशिश करता रहूंगा।

जुलाई में, स्मिथ ने वाशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का खिताब जिताया था, जबकि बतौर बल्लेबाज उन्होंने 148.67 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ फाइनल में 52 गेंदों में 88 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता।

आईपीएल की बात करे तो, स्मिथ 2021 बाहर हैं और इस साल के टूर्नामेंट में एक ब्रॉडकास्टर के रूप में जुड़े थे। उन्हें अब भी विश्वास है कि उनमें दस टीमों की प्रतियोगिता में फिर से खेलने की क्षमता है।

स्मिथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद जनवरी में बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने के लिए उत्सुक हैं, हालांकि फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के कारण वह फाइनल से चूक सकते हैं।

स्मिथ ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में खेलने के बारे में मजाकिया अंदाज में कहा, अभी भी इसमें कुछ समय है, इसलिए हम इंतज़ार करेंगे और देखेंगे। मैंने पेरिस ओलंपिक का काफ़ी हिस्सा देखा। मुझे इसका मजा आया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को इस मंच पर शानदार प्रदर्शन करते देखना बहुत अच्छा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें