Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli के बाद कौन होगा भारतीय क्रिकेट का अगला ‘किंग’

November 19, 2024

Virat Kohli के बाद कौन होगा भारतीय क्रिकेट का अगला ‘किंग’

दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। गांगुली ने उस भारतीय क्रिकेटर का नाम बताया है जो आने वाले समय में विराट कोहली के बाद रेड-बॉल क्रिकेट का का बेस्ट बल्लेबाज होगा। गांगुली ने यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं लिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का अगला ‘किंग’ करार दिया है, जो विराट कोहली के बाद ‘रेड-बॉल’ क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज होगा। गांगुली का यह बयान सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है। सौरव गांगुली ने पंत को लेकर अपनी राय रखी और कहा, “देखिए भले ही पंत को अभी भी सफेद गेंद क्रिकेट में खुद को पूरी तरह से ढालने की जरूरत है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में वह शानदार है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में जो पारियां उसने खेली हैं, वे ये साबित करती हैं कि वह रेड बॉल क्रिकेट में इस पीढ़ी का सबसे बड़ा टैलेंट है। विराट के बाद भारत का अगला बेहतरीन टेस्ट बैटर मुझे लगता है कि पंत ही होगा। “

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें