Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hardik Pandya की जगह Shubman Gill को क्यों बनाया गया उप कप्तान, अजीत अगरकर ने बताई वजह

January 20, 2025

Hardik Pandya की जगह Shubman Gill को क्यों बनाया गया उप कप्तान, अजीत अगरकर ने बताई वजह

मुंबई: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उप कप्तान बनाए जाने का निर्णय इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि चयनकर्ता हमेशा ऐसे खिलाड़ियों की तलाश में रहते हैं जिनमें नेतृत्व के गुण हों।

शुभमन गिल (25) ने अब तक 47 वनडे मैचों में 58.20 की औसत से 2,328 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने कहा, गिल पहले भी श्रीलंका दौरे पर उप-कप्तान रह चुके हैं। मैं इसमें बहुत ज्यादा मतलब नहीं निकालना चाहूंगा। ड्रेसिंग रूम से बहुत सारे फीडबैक आते हैं। आप हमेशा अपने विकल्प खुले रखना चाहते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने कहा, एक चुनौती यह है कि आजकल बहुत से खिलाड़ी अपनी राज्य टीमों का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं। लेकिन आप हमेशा ऐसे व्यक्ति की तलाश में रहते हैं जिनमें नेतृत्व के गुण हों।

उन्होंने यह भी बताया कि वनडे टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 752 रन बनाने वाले करुण नायर के नाम पर भी बैठक में चर्चा हुई थी, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिल सकी।

अगरकर ने कहा, उनके जैसे विशेष प्रदर्शन पर चर्चा की गई। कोई खिलाड़ी जो 700 या 750 से अधिक की औसत से रन बनाता है, उसकी चर्चा होना लाजमी है। लेकिन फिलहाल इस टीम में जगह पाना बहुत मुश्किल है।

उन्होंने बताया कि इस टीम में चुने गए सभी खिलाड़ियों का औसत 40 से ऊपर है, और इस वजह से उन्हें चुना गया है। यह 15 खिलाड़ियों की टीम है, और सभी को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता। लेकिन उनका प्रदर्शन ध्यान आकर्षित करता है।

इस बीच, कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 3-1 टेस्ट सीरीज की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में गहमागहमी की खबरों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह और मुख्य कोच गौतम गंभीर एक-दूसरे के साथ बहुत स्पष्ट हैं कि वे क्या करना चाहते हैं।

रोहित ने कहा, हम दोनों इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं। हम मैदान पर क्या करते हैं, उस पर पूरा भरोसा होता है। मैदान के बाहर जो होता है, वह हमारी चर्चा का हिस्सा नहीं होता।

उन्होंने यह भी कहा कि गौतम गंभीर ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार मैदान में उतरने के बाद कप्तान की रणनीतियों पर पूरी तरह से विश्वास करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें