Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 में सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एक बार फिर अपने शानदार खेल से खिताबी दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। 7 जुलाई को खेले गए पुरुष सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनोर को चार सेट तक चले मुकाबले में 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले सेट में झटका… फिर जोकोविच की जबरदस्त वापसी
वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद और 38 वर्षीय जोकोविच के लिए मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें पहला सेट 1-6 से गंवाना पड़ा, जिससे मैच में उनकी चुनौती कठिन होती नजर आने लगी। लेकिन जोकोविच ने अनुभव और धैर्य का परिचय देते हुए अगले सेट में वापसी की और 6-4 से जीत दर्ज कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
इसके बाद के दो सेटों में जोकोविच ने मिनोर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और दोनों सेट 6-4, 6-4 से अपने नाम करते हुए मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ जोकोविच अपने करियर में 16वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। यह उनके करियर का 63वां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
क्वार्टर फाइनल में फ्लानियो कोबोली से होगी टक्कर
अब जोकोविच का अगला मुकाबला 9 जुलाई को इटली के फ्लानियो कोबोली से होगा, जो वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। यह मुकाबला खासा रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि कोबोली ने इस टूर्नामेंट में कई कड़े मुकाबले जीतकर टॉप-8 में जगह बनाई है।
24 ग्रैंडस्लैम और 7 विंबलडन खिताब के बाद जोकोविच का अगला लक्ष्य
नोवाक जोकोविच अब तक अपने करियर में 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं, जिनमें से 7 बार उन्होंने विंबलडन की ट्रॉफी अपने नाम की है। अब उनका लक्ष्य आठवीं बार विंबलडन खिताब जीतकर रॉजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करना है।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में अल्कारेज बनाम नौरी
जोकोविच के अलावा, स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्कारेज ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वह 8 जुलाई को ब्रिटेन के कैमरोन नौरी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...