Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wimbledon: Carlos Alcaraz का क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, अब अमेरिका के Tommy Paul से होगा सामना

July 8, 2024

Wimbledon: Carlos Alcaraz का क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, अब अमेरिका के Tommy Paul से होगा सामना

लंदन : गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका मुकाबला अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा। कार्लोस अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। यह नौवीं बार है जब अल्काराज किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

21 वर्षीय अल्काराज ने शुरुआती दो सेट 6-3, 6-4 से जीते, लेकिन तीसरे सेट में वो संघर्ष करते नजर आए, उगो हम्बर्ट ने शानदार कमबैक करते हुए तीसरा सेट 6-1 से जीता। जानकारी के अनुसार, चौथे सेट में अल्काराज और 26 वर्षीय हम्बर्ट दोनों ने उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन स्पेन के तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने शानदार कमबैक करते हुए 7-5 से जीत हासिल की। अल्काराज ने मुकाबले के बाद कहा, ‘मुझे लगा कि वह हर पॉइंट पर मेरे सर्व और मेरे शॉट्स को बहुत अच्छी तरह से पढ़ रहा था।

उस समय यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन टेनिस ऐसा ही है। चौथे सेट में, कुछ सर्व ऐसे थे जो मैंने बहुत अच्छे से किए और मैंने उस गेम को बचा लिया। एक तरह से मैंने अपने टेनिस के स्तर को बेहतर किया, अपनी तीव्रता बढ़ाई और अंत में जीत हासिल की। अल्काराज का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा जिन्होंने पुरुष सिंगल्स वर्ग के एक अन्य मुकाबले में स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता ऑगुट को हराया। पॉल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें