Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का पहला मैच होगा थाईलैंड के साथ

September 12, 2023

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का पहला मैच होगा थाईलैंड के साथ

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी।हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी।भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने र्बिमंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था।भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था। भारत ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच दो नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा।

सभी टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है तथा चोटी पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से भिड़ेगी जबकि दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन जापान है लेकिन इस बार उसे कोरिया और भारत से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। कोरिया ने अभी तक सर्वाधिक तीन बार यह ट्रॉफी जीती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें