Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Women’s U19 T20 World Cup: श्रीलंका को 60 रन से हराकर भारत ने सुपर सिक्स में ली शानदार एंट्री

January 24, 2025

Women’s U19 T20 World Cup: श्रीलंका को 60 रन से हराकर भारत ने सुपर सिक्स में ली शानदार एंट्री

कुआलालंपुर: सलामी बल्लेबाज जी तृषा की 49 रन की पारी और तेज गेंदबाजों की नई गेंद से शानदार गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका पर 60 रन की एकतरफा जीत के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए आईसीसी अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप के सुपर सिक्स में प्रवेश किया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में त्रिशा ने 44 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया जिससे भारत को 9 विकेट पर 118 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। मिथिला विनोद (10 गेंद में 16 रन) और वीजे जोशीथा (9 गेंद में 14 रन) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। इसके बाद तेज गेंदबाज जोशीथा (17 रन पर 2 विकेट) और शबनम शकील (9 रन पर 2 विकेट) ने शुरुआती 4 ओवर में 2-2 विकेट झटक कर श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 9 रन कर दिया।

अगले ओवर में कप्तान मनुडी नानायककारा के रन आऊट होने से उसकी 12 रन तक आधी टीम पवेलियन पहुंच गई। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 58 रन ही बना सकी। भारत ने ग्रुप चरण के अपने अभियान को 3 मैचों में 3 जीत के साथ खत्म किया। श्रीलंका के लिए रश्मिका सेवांडी (12 गेंद में 15 रन) ही दोहरे अंक में रन बना सकी। वह अच्छी लय में दिख रही थी लेकिन जरूरी रन रेट को कम करने के लिए पारुणिका सिसोदिया (7 रन पर 2 विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मिथिला विनोद को कैच देकर आऊट हो गई। आयुषि शुक्ला (13 रन पर 1 विकेट) और मलेशिया के खिलाफ 5 रन पर 5 विकेट लेने वाली वैष्णवी शर्मा (4 ओवर में 3 रन पर 1 विकेट) ने भी श्रीलंका के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें