Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023:बांग्लादेश ने जीतकर,श्रीलंका की टीम को दिया बल्लेबाजी करने का मौका

November 6, 2023

World Cup 2023:बांग्लादेश ने जीतकर,श्रीलंका की टीम को दिया बल्लेबाजी करने का मौका

 

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली में शाम को पड़ने वाली ओस के कारण बांग्लादेश ने पहले बॉलिंग ली है। ऐसे में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-XI में बदलाव किया है. श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा. टीम ने अब तक खेले 7 में से 4 मैच जीते हैं. बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इस बीच खबर आ रही है कि सरकार ने श्रीलंका बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है. पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अगुआई में एक कमेटी बनाई है. कमेटी टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाएगी।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11: पाथुम निसांका, कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिता, दुश्मंता चमीरा और दिलशान मधुशंका

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन ( कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदय, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें