Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023 : आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहता हूं : Jos Buttler

October 5, 2023

World Cup 2023 : आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहता हूं : Jos Buttler

अहमदाबादः इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य आक्रामक क्रिकेट खेलना, खेल में आगे बढ़ना और अपनी सीमाओं को पार करना है, क्योंकि उनका लक्ष्य अपने खिताब को बरकरार रखना है। इंग्लैंड वाइट बॉल क्रिकेट की विश्व चैंपियन टीम है। इयोन मोर्गन की कप्तानी में 2019 में घरेलू धरती पर वनडे विश्व कप और जोस बटलर के नेतृत्व में टी 20 विश्व कप-2022 में खिताब जीतने के बाद टीम अब एक और मेगा इवेंट के लिए तैयार है। भारत में कप्तान जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वल्र्ड कप-2023 का ओपनर गुरूवार को अहमदाबाद में खेला जाना है।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

मैच से पहले इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं। एक खिलाड़ी और एक टीम के रूप में हम जो करने में सक्षम हैं उसकी सीमाओं को पार करना चाहते हैं। हम उस शैली में खेलते हैं जिसे लोग देखना पसंद करते हैं। हम कोशिश करने और जीतने के लिए हारने का जोखिम उठाते हैं, जो मैच को रोमांचक बनाता है।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स से आगे कहा, ‘हमारे पास वास्तव में एक अनुभवी टीम है। टीम को पता है कि अन्य टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए अच्छी तैयारी के साथ आएंगी। हम इस समय चैंपियन हो सकते हैं, लेकिन हर कोई बेहतर हो जाता है, हर कोई कड़ी मेहनत करता है और यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पीछे रह जाते हैं।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

बटलर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि इंग्लैंड भारत में खेलने के लिए उत्साहित है। एक ऐसा देश जहां वे अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कारण नियमित रूप से खेलते हैं। मैं विश्व कप में इस टीम की कप्तानी करने के अवसर के लिए उत्साहित हूं। यह एक बड़ा सम्मान है। क्रिकेट और वहां के प्रशंसकों के जुनून के मामले में भारत जैसा नजारा दुनिया में कहीं और नहीं है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें