Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व नंबर एक इगा स्वियातेक ने वारसॉ जीता ओपन

July 31, 2023

विश्व नंबर एक इगा स्वियातेक ने वारसॉ जीता ओपन

वारसॉ (पोलैंड): पोलैंड की इगा स्वियातेक ने यहां फाइनल में जर्मनी की लौरा सीजमंद को 6-0, 6-1 से हराकर वारसॉ ओपन का टेनिस खिताब जीता। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और एक भी गेम गंवाए बिना पहला सेट जीतने के लिए केवल 30 मिनट का समय लगाया। एक छोटे से ब्रेक के बाद, सीजमंद, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था, उन्होंने अधिक जोखिम लेना शुरू कर दिया, लेकिन वह स्वियातेक के प्रभावी हमलों का जवाब देने में सक्षम नहीं थी। सीजमंद ने अपनी सर्वसि बरकरार रखते हुए दूसरे सेट में स्कोर 3-1 कर दिया।

सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वियातेक अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में थी और उन्होंने अपनी विरोधी को कोई मौका नहीं दिया और एक आसान जीत दर्ज की। स्वियातेक ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, घरेलू धरती पर खेलना कठिन है, क्योंकि उस स्थिति में दबाव अधिक होता है। मैं यहां अपना अनुभव और मानसिक ताकत दिखाना चाहती थी। मुझे खुशी है कि मैंने टूर्नामेंट जीता, मुझे वास्तव में इस बात पर गर्व है। हालांकि, पोलिश प्रशंसकों ने दोहरी जीत का जश्न नहीं मनाया, क्योंकि युगल फाइनल में वेरोनिका फल्कोव्स्का और कटारजीना पीटर ब्रिटेन की हीथर वॉटसन और बेल्जियम की यानिना विकमेयर से 6-4, 6-4 से हार गई।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें