Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: शुभम ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रहे, मीराबाई वजन कराकर हटी

September 5, 2023

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: शुभम ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रहे, मीराबाई वजन कराकर हटी

रियाद: पहली बार विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भाग ले रहे भारतीय भारोत्तोलक शुभम टोडकर यहां पुरुषों की 61 किग्रा स्पर्धा के ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रहे।महाराष्ट्र के 26 वर्षीय राष्ट्रीय चैंपियन टोडकर ने कुल 269 किग्रा (119 किग्रा+150 किग्रा) वजन उठाया, जो मई में उनके एशियाई चैंपियनशिप प्रयास (263 किग्रा) से छह किग्रा बेहतर था। उन्होंने जुलाई में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 259 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था।

टोडकर ने सोमवार को अपनी स्पर्धा के बाद पीटीआई से कहा,‘‘ परिणाम मेरी अपेक्षानुरूप नहीं रहा लेकिन इस बार मेरा कुल योग अच्छा रहा जिससे मैं संतुष्ट हूं। यह मेरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।’’ ग्रुप डी में मलेशिया के अजऩील मुहम्मद 290 किग्रा (129 किग्रा + 161 किग्रा) वजन उठाकर पहले और कोरिया के रोक शिन 280 किग्रा (125 किग्रा + 155 किग्रा) भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे।

तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू पूर्व योजना के अनुसार महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में वजन कराने के बाद हट गई। उन्हें यहां ग्रुप डी में रखा गया था। चानू ने इस महीने के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के मद्देनजर यहां वजन नहीं उठाया।पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व चैंपियनशिप 2023 दो अनिवार्य क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में से एक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें