नई दिल्ली: ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज हार्दिक पंड्या का एंकल चोटिल हो गया है. बीसीसीआई ने इसके बाद पंड्या का स्कैन कराने का फैसला किया है. स्कैन के बाद ही पंड्या की चोट के बारे में पता चलेगा मैच की बात करें, पंड्या लिटन दास के शॉट को रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए. अब बात आती है कि यदि हार्दिक पंड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 के बचे मैच नहीं खेलते हैं, तो किसे टीम में जगह मिलेगी. तो इस रेस में अक्षर पटेल से लेकर दीपक चाहर तक शामिल हैं. मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं.
मेष: दिन शुभ रहेगा...