Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान से मैच से पहले स्टार ओपनर ‘अभिषेक शर्मा’ अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

February 11, 2026

पाकिस्तान से मैच से पहले स्टार ओपनर ‘अभिषेक शर्मा’ अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

Abhishek Sharma health: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की तैयारियों को उस वक्त झटका लगा, जब स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे नामीबिया के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में उनके खेलने पर लगभग संशय खत्म होता नजर आ रहा है। भारत और नामीबिया के बीच यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

USA के खिलाफ मैच से ही थे अस्वस्थ
7 फरवरी को USA के खिलाफ खेले गए भारत के पहले मुकाबले के दौरान ही अभिषेक शर्मा की तबीयत को लेकर सवाल उठने लगे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज बुखार होने के बावजूद उन्होंने वह मैच खेला, लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। उस मैच में अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे और बल्लेबाजी के बाद वे टीम इंडिया के डगआउट में भी नजर नहीं आए।

ये भी पढ़ें- आंधी और बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, इस दिन से होगी झमाझम बरसात

 

मैच के दौरान उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। यही नहीं, जसप्रीत बुमराह भी उस मुकाबले में अस्वस्थ थे, जबकि वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ मौजूद नहीं थे। हालात ऐसे हो गए थे कि ड्रिंक सर्व करने की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और फील्डिंग कोच टी. दिलीप को संभालनी पड़ी। मैच के बाद अभिषेक हैंडशेक के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे थे।

प्रैक्टिस सेशन से भी रहे दूर
10 फरवरी को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी ने उनकी फिटनेस को लेकर चिंता और बढ़ा दी। शुरुआत में टीम मैनेजमेंट ने इसे सामान्य पेट खराब होना बताया, लेकिन बाद में सामने आया कि उन्हें पेट का इंफेक्शन हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हालत पिछले 24 घंटों में और ज्यादा बिगड़ गई है।

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने प्रैक्टिस से पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि अभिषेक को पेट से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं और उम्मीद की जा रही है कि वे अगले कुछ दिनों में फिट हो सकते हैं। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए यह उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किस राशि की चमकेगी किस्मत? ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा संकेत

 

नामीबिया मैच से बाहर होने के संकेत
अभिषेक के अभ्यास सत्र में शामिल न होने और संजू सैमसन के जोरदार बल्लेबाजी अभ्यास को देखकर यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। 8 फरवरी को दिल्ली में हुई गौतम गंभीर की डिनर पार्टी में भी अभिषेक टीम के साथ मौजूद थे, जहां उनकी हालत देखकर गंभीर खुद चिंतित नजर आए थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें