Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंधी और बारिश के अलर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता, इस दिन से होगी झमाझम बरसात

February 11, 2026

आंधी और बारिश के अलर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता, इस दिन से होगी झमाझम बरसात

IMD Weather Alert: फरवरी की दस्तक के साथ ही देश के मौसम में साफ बदलाव दिखने लगा है। कहीं चटख धूप सर्दी से राहत दे रही है, तो कहीं बादल, बारिश और बर्फबारी की आशंका ने लोगों को सतर्क कर दिया है। खास बात यह है कि मैदानी इलाकों और पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी को राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बीते दिन सुबह हल्के बादल दिखे थे, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप निकल आई, जिससे दिन के तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी महसूस की गई।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किस राशि की चमकेगी किस्मत? ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा संकेत

 

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी गर्माहट
उत्तर प्रदेश में अब सर्द हवाओं का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 14 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

पंजाब से राजस्थान तक अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। किसानों और यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अचानक बदलता मौसम परेशानी बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेटे अर्जुन की शादी का दिया निमंत्रण

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 16 फरवरी को भी इन इलाकों में मौसम सक्रिय रह सकता है। लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

अन्य राज्यों का मौसम
कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं मेघालय में 11 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें