
कोलकाता: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली 243 रनों की जीत पर कहा कि कोहली, श्रेयस अच्छी साझेदारी और फिर गेंदबाजों सटीक गेंदबाजी की बदौलत इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।
रोहित शर्मा ने कहा कि हम परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा अच्छा खेल रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ हम उलझे थे, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने काम किया। पिछले मैच में हमने पहला विकेट बहुत जल्दी गंवाया लेकिन उसके बाद अच्छा स्कोर किया। इस बार भी कोहली ने परिस्थिति को समझते हुए अच्छी बल्लेबाजी की, श्रेयस ने साझेदारी निभाई और उसके बाद गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंद की। जिसको जो रोल दिया वह उस रोल को निभा रहा है। ऐसा नहीं था कि यह पिच शुरू में सख्त थी। हमने इस बारे में बात की थी कि शुरू में तेज खेलेंगे और अगर बाद में विकेट धीमा हुआ तो उसी तरह से प्लान को आगे बढ़ाया जाएगा। जाडेजा हमारे लिए अच्छा कर रहा है, जब उसको बैट मिलता है तो वह रन बनाता है और गेंदबाजी में तो वह शानदार है। अभी ड्रेसिंग रूम में यही बात चलती है कि अभी कुछ मैच और आने हैं, अति आत्मविश्वास के साथ नहीं जाना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...