Yashasvi Jaiswal Record: टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक गेंद पर 13 रन बना दिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच की पहली गेंद खेली। सामने गेंदबाज के रूप में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा थे। उन्होंने पहली गेंद फेंकी, जिसे यशस्वी ने बाउंड्री के बाहर फेंककर छक्का जड़ दिया। टीम इंडिया को 6 रन मिले। कुछ देर में अंपायर ने गेंद को नो बॉल बताया तो स्कोर बोर्ड पर 7 रन हो गए। अब गेंदबाज ने दूसरी गेंद फेंकी, उस पर भी यशस्वी ने छक्का मार दिया। इस तरह पहली ही गेंद पर कुल 13 रन बन गए।