चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन होगा और सीएसके के कप्तान इसके बाद खेलना बंद कर देंगे। खुद धोनी ने इस बात के संकेत दिए थे। लेकिन आईपीएल 2023 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी जब टॉस के मैदान में उतरे तो उन्होंने कुछ ऐसी कहा जिसके बाद चर्चा हो रही है कि अभी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलना जारी रखेंगे।
दरअसल जब टॉस के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आए तब डैनी मॉरिसन ने उनसे कहा कि आप अपने फेयरवेल पर फैंस का सपोर्ट एंजॉय कर रहे हैं। जवाब में धोनी ने कहा कि ‘आपने फैसला किया है कि ये मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।’ धोनी के इस जवाब का वीडियो अब वायरल हो रहा है और माना जा रहा है कि फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को कुछ और साल मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।
MSD keeps everyone guessing ????
The Lucknow crowd roars to @msdhoni‘s answer ????????#TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni pic.twitter.com/rkdVq1H6QK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2023