Site icon Dainik Savera Times

जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टैस्ट मैचों में दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश की घोषणा की

बुलावायो: जिम्बाब्वे क्रिकेट (जैडसी) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टैस्ट सीरीज के लिए बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत वीरवार को बॉ¨क्सग डे गेम से होगी। एक बयान में जैडसी ने कहा कि यह निर्णय 28 वर्षों में देश के पहले बॉ¨क्सग डे टैस्ट को घरेलू मैदान पर मनाने के प्रयासों के मद्देनजर लिया गया है। इसके बाद जिम्बाब्वे का पहला नए साल का टैस्ट होगा, जो 2-6 जनवरी, 2025 को निर्धारित है। जैडसी के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने कहा, ‘यह जिम्बाब्वे क्रिकेट और हमारे प्रशंसकों के लिए एक असाधारण मील का पत्थर है। निशुल्क प्रवेश की पेशकश करके, हम इस ऐतिहासिक अवसर को अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों के साथ साझा करना चाहते हैं, ताकि खेल की भावना का जश्न मनाने के लिए एक शानदार माहौल बनाया जा सके।’

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version