Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अश्विन ने भारतीय भूमि पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

February 26, 2024

अश्विन ने भारतीय भूमि पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच जेएससीए क्रिकेट मैदान रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन आज आर. अश्विन ने भारत की भूमि पर सबसे अधिक विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अश्विन ने भारत में खेले अपने 59 टेस्ट मैच में 354 विकेट लेकर यह नया रिकॉर्ड बनाया है।इससे पहले भारत भूमि पर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने 63 टेस्ट मैच में कुल 350 विकेट चटकाए थे। अश्विन ने आज 35वीं बार टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट लेकर भारत के अनिल कुंबले के सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने की बराबरी की।

अनिल कुंबले ने भी टेस्ट मैच की एक पारी में 35 बार 5 विकेट लेने का कारनामा अंजाम दिया था। विश्व क्रिकेट में अब अश्विन से ज्यादा एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड रिचर्ड हैडली, शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधर के नाम है। हैडली ने 36 बार ,शेन वॉर्न ने 37 बार और मुथैया मुरलीधरन ने 67 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा अंजाम दिया था।

अनिल कुम्बले ने अपने कुल 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए थे जबकि अश्विन ने 99 टेस्ट मैच में 507 विकेट अब तक हासिल कर चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा क्रिकेट टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा और यह अश्विन का 100वां टेस्ट मैच होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें