Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की प्रशंसा की, प्रधानमंत्री ने कहा आओ विकसित भारत बनाएं

February 29, 2024

सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की प्रशंसा की, प्रधानमंत्री ने कहा आओ विकसित भारत बनाएं

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की जमकर प्रशंसा की है जिसकी सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा है कि उनके इस दौरे से युवाओं को दो महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं । तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की अपनी यात्र का संक्षिप्त वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके कहा कि इस यात्र की यादें हमेशा उनके जेहन में रहेंगी।

तेंदुलकर ने कहा,‘‘वहां चारों तरफ बर्फ थी लेकिन लोगों का आतिथ्य गर्मजोशी से भरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे देश में देखने के लिए बहुत कुछ है। इस यात्र के बाद मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘कश्मीर का बल्ला ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ का शानदार उदाहरण है। उन्होंने दुनिया भर की यात्र की है और अब मैं भारत और दुनिया भर के लोगों से जम्मू कश्मीर आकर यहां का अनुभव लेने की सिफारिश करता हूं जो अतुल्य भारत के कई रत्नो में से एक है।’’

तेंदुलकर की इस पोस्ट पर मोदी ने जवाब दिया,‘‘यह देखना अद्भुत है। सचिन तेंदुलकर की जम्मू कश्मीर की सुखद यात्र हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण संदेश देती है। पहले अतुल्य भारत के विभिन्न हिस्सों को खोजना और दूसरा ‘मेक इन इंडिया’ का महत्व। आओ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें