Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला युवक, 2 दिन से था लापता

May 6, 2024

रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला युवक, 2 दिन से था लापता

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में युवक 21 वर्षीय विकास निवासी गोकलगढ़ का शव बरामद हुआ है। युवक 2 दिन से घर से लापता था। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा निजी तौर पर की जा रही थी। खोजबीन के दौरान युवक एक टूटे–फूटे से मकान में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

परिजनों ने बताया की युवक दोपहर बाद से घर से गायब था। किसी को बिना बताए ही अचानक गायब हो गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तो सभी को चिंता सताने लगी। जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई। मकान में शव के साथ–साथ शराब की खाली बोतलें भी मिली है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार के नशीले पदार्थ भी मौके से बरामद हुए हैं।

परिजनों ने बताया की इस मकान में गांव के नशेड़ी लड़के आकर बैठे रहते हैं। और नशीले पदार्थ, शराब  आदि का सेवन करते है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लड़कों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है की युवक ने फांसी नही लगाई है। किसी ने उसकी हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें