-
बहराइच। सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ खेलने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छह महिला नर्सों को मेडिकल कालेज प्रशासन ने निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में अस्पताल में एप्रन पहने कुछ नर्सें बंदर के बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं।.