-
नेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक 20 साल की युवती ने मुंबई के नेवी हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती मुंबई में ‘INS हमला’ में ट्रेनिंग ले रही थी। पुलिस के मुताबिक युवती ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई है। वह केरल की रहने वाली थी।.