-
नई दिल्ली: आईपीओ बाजार में अगले सप्ताह गहमागहमी देखने को मिलेगी। बजाज हाऊसिंग फाइनांस समेत 4 कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ला रही हैं। इसके जरिए कंपनियों की कुल 8,390 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इन 4 मुख्य आईपीओ के अलावा, 9 एसएमई अगले सप्ताह अपना पहला सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी में जुटे हैं।.