-
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत करीब 16,000 करोड़ रुपये की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री शिवमोग्गा हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह शहर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह बेलागवी में आधारशिला रखेंगे.