-
भोपालः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी (आप) इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।.