-
हरियाणा के पलवल में चांदहट थाना लिंक रोड पर बाइक से ड्यूटी जा रहे व्यक्ति की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। इस हादसे में ड्यूटी जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हादसा सोल्डा गांव के मोड पर हुआ.