-
इंटरनेशनल डेस्कः कांगो में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जहां, इस दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में कांगो की सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ, जब विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा की ओर लौट रहा था।.