-
तिरुवनंतपुरम: केरल का 28वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव युद्धग्रस्त फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता जताने के साथ ही राजधानी तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ।केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को यहां निशागांधी सभागार में भव्य स्तर पर आयोजित फिल्म महोत्सव का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने की।.