-
आईपीएल के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना पाई.