-
मोहाली (पंजाब): चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के परिसर में सोमवार को ‘सीयू फेस्ट 2025 – वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव’ के पहले दिन छात्रों द्वारा शानदार कलात्मक, सांस्कृतिक प्रदर्शन और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ललित कला, रंगमंच, साहित्य, मॉडलिंग, संगीत और नृत्य सहित छह विभिन्न श्रेणियों में 32 प्रतियोगिताओं में 2,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।.