-
यूपी निगम अधिकारियों ने रोडवेज चालकों की मनमानी रोकने के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। मथुरा डिपो से निकलने वाली बसों को अब 400 किलोमीटर चलाना होगा, अगर इसमें चालक ने लापरवाही की तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। डिपो से प्रतिदिन 154 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है।.