-
यरूशलम: गाजा पट्टी में इजरायली बमबारी में एक डॉक्टर और नगर निगम के कर्मचारियों समेत कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सूत्रों ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया स्थित कमाल अदवान अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद गनेम की इजरायली ड्रोन हमले में मौत हो गई।.