-
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिम सीट के उपचुनाव के लिए वीरवार को मतदान हुआ। मतदान निर्धारित समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण तथा सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम 7 बजे तक अपलोड किए गए डाटा के अनुसार, लगभग 51.33% मतदान.