-
पटियाला : महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी हैडक्वार्टर वैभव चौधरी ने महिला सहायता डैस्क के लिए 6 इलैक्ट्रिक स्कूटरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ई-स्कूटर स्पैशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) एवं महिला मामलों के विभाग की पहल के तहत उपलब्ध कराए गए.