-
अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है।अमृतसर में पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाके में लगातार हथियारों और नशे की खिलाफ छापेमारी की जा रही है। अमृतसर जिले के अंतर्गत आने वाले थाना अजनाला के स्टाफ ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से छापेमारी कर 6 पिस्तौलें और 10 मैगजीन बरामद की.