-
भोपाल: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन के स्वास्थ्य निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति को 75 हजार रुपयों की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई की ओर से आज मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य निरीक्षक हरिमोहन मीना और एक ठेकेदार देवराव पवार को गिरफ्तार किया गया.