-
झारखंड डेस्क : बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी में सोमवार को सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुल आठ नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, 25 लाख का इनामी अरविंद यादव और 10 लाख रुपए का इनामी साहेब राम मांझी भी शामिल हैं। झारखंड.