-
हिसार: जिले के गांव राजथल में एक फर्जी पुलिस कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस का नकली आई कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान जींद जिले के खटकड़ गांव के नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारनौंद थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।