-
जगराओं : अबोहर ब्रांच नहर के किनारे सुधार से तुगल गांव तक जाने वाली करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी जर्जर संपर्क सड़क ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। सुधार पत्ती धालीवाल गांव के 41 वर्षीय भगवंत सिंह उर्फ भंती पुत्र सुदागर सिंह की आज सुबह हुये सड़क पर हादसे के बाद मौत हो गई।.