-
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है और उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था।.