-
सिरसा: शहर के सुरखाब चौक नंदनवाटिका निवासी व्यक्ति से 1.25 करोड़ रुपए की ठगी किए जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें हरदयाल अमरपुरा थेड़ी, हनुमानगढ़ टाउन राजस्थान व अभिनय राठौर निवासी गांव बाजेकां शामिल हैं।.